मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: मेरठ। सितंबर के आखिरी दिनों में मेरठ सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश ने सांसों को संजीवनी दे दी है। बारिश से प्रदूषक धुल गए हैं। दो हफ्ते तक बारिश के असर से प्रदूषण नियंत्रित रहने की उम्मीद है। इस बीच उत्तर-पश्चिमी हवाएं भी प्रदूषकों को नियंत्रित रखेंगी। 25 सितंबर से पहले मेरठ में एक्यूआई सौ से 150 के बीच बना हुआ था, जबकि 25 से 28 सितंबर तक यह 80 से नीचे है। आज से साफ होने और कल से पूरे क्षेत्र में उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से एक्यूआई में सुधार कायम रहने के आसार हैं। मेरठ में सितंबर माह में 193.2 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 63 फीसदी अधिक है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: मौसम में आए बदलाव से जिलेवासियों को प्रदूषण से राहतमौसम में बदलाव मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मेरठ सहित वेस्ट ...