मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने सरधना नगर पालिका परिषद में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी मेरठ को ज्ञापन सौंपा। संघ ने आरोप लगाया कि पिछले करीब 15 वर्षों से लगभग 150 आउटसोर्स सफाई कर्मचारी शोषण और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन, ईपीएफ, ईएसआई सहित सभी वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही पूर्व में पालिका में ठेकेदार द्वारा कथित रूप से किए गए फर्जी दस्तावेज, फर्जी भुगतान और एंटी करप्शन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: नियमितीकरण समेत मुद्दों को लेकर उठाई आवाज संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम पार्थ ने कहा कि कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को अब बर्दाश्त ...