मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाता मंगलवार को सांसद अरुण गोविल ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किठौर विधानसभा के रजपुरा ब्लॉक में आयोजित 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम में माताओं, बहनों एवं नन्हे बच्चों के साथ समय बिताया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति, बच्चों एवं समाज की सेवा में निरंतर समर्पित रहने वाले लोगों के प्रति सम्मान और सेवा का भाव प्रकट करना रहा। इस अवसर पर सांसद अरुण गोविल ने गर्भवती माताओं को पोषण पोटली भेंट की। साथ ही नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया और बच्चों को पुस्तकें भेंट कर उन्हें शिक्षा एवं ज्ञान की ओर प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान वर्षों से समाज की सेवा में समर्पित वरिष्ठ आशा बहनों को शॉल एवं साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: सेवा संकल्प अभियान में मातृशक्ति और...