Meerut News: अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, बच्चों के साथ बैठकर खाया खाना
मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: मेरठ/हस्तिनापुर। शासन के निर्देश के बाद सरकारी विद्यालयों को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। रविवार को डीएम डॉ. वीके सिंह ने हस्तिनापुर नगर स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां एक ओर विद्यालय परिसर और मार्ग पर फैली गंदगी को देखकर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई, वहीं दूसरी ओर बच्चों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। डीएम जब विद्यालय पहुंचे तो मुख्य मार्ग से विद्यालय की ओर आने वाला रास्ता जर्जर मिला और परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां और गंदगी फैली हुई थी। इसे देखकर उन्होंने ईओ पूजा सिंह को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि कभी नगर की सड़कों की हालत भी देख लिया करो। छात्रावास के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.