Meerut News: अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार
मेरठ, नवम्बर 18 -- Meerut News: मवाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हस्तिनापुर-मवाना मार्ग पर रजवाहे की पटरी के पास हथियारों का सौदा करने पहुंचे चार आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाहर से अवैध हथियार और कारतूस मंगवाकर दूसरे लोगों को सप्लाई करते थे। इसके लिए ग्राहकों से पहले ही रुपये ले लिए जाते थे और एक-दो दिन में हथियार उपलब्ध करा दिए जाते थे। पुलिस के अनुसार, बुधवार को थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने हस्तिनापुर-मवाना मार्ग स्थित राजवाहे की पटरी के पास दबिश देकर चार आरोपिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.