मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव इलाहाबाद मढैया के जंगल में हुई ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज वारदात में चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, अवैध संबंधों का विरोध करने पर पड़ोसी ने ई-रिक्शा चालक को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची थी। मामला गत 24 सितंबर का है, जब हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के माजिदपुर निवासी साजिद अहमद पुत्र जमील अहमद पर मढैया के जंगल में कातिलाना हमला किया गया था। हमलावरों ने साजिद को चाकुओं से गोदने के बाद छुर्रे से उसकी गर्दन रेत दी थी और मरा समझकर भाग निकले थे। हालांकि, किस्मत से साजिद की जान बच गई और उसका मेरठ के मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल साजिद का बयान रविवार को एडिशनल नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) मृदुला सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पह...