मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: मेरठ, संवाददाता। त्योहारों के बीच मेरठ में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली और टीपीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 20 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। कार्रवाई से पटाखों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में खलबली मच गई। पुलिस ने संदीप बब्बर और शालू बब्बर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर सीओ कोतवाली और सीओ ब्रह्मपुरी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गुदड़ी बाजार पटाखे बरामद किए गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखों का भंडारण कहां किया गया था और इनकी सप्लाई किन-किन स्थानों पर की जानी थी। उधर, एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि पमामले...