मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: ईदगाह रोड स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर मंगलवार को एक व्यक्ति ने नींव खोदकर कार्य शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही लोगों ने वहां पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। लोगों ने खोदी गई नींव में मिट्टी भरकर कार्य रुकवा दिया। साथ ही वहां पड़ी निर्माण सामाग्री को भी वहां से बाहर फेंक दिया। लोगों ने दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। बता दें, कि ईदगाह रोड पर कब्रिस्तान है। वहीं पास में कर्बला भी बनी हुई है। मंगलवार को एक व्यक्ति ने वहां पहुंचकर निर्माण के लिए नींव की खुदाई शुरू करा दी। कुछ देर बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसका विरोध कर दिया। उन्होंने भूमि कब्रिस्तान की होने की बात कही और निर्माण कार्य रोक दिया। लोगों ने खो...