Meerut News: अवैध चाइनीज मांझा बेचते युवक गिरफ्तार
मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में अवैध चाइनीज़ मांझे की बिक्री की रोक थाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बे के सुभाष चौक से अवैध चाइनीज मांझा बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से सात चरखी चाइनीज मांझा बरामद किया। थाना प्रभारी केदार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कस्बा निवासी विकिल कुमार पुत्र गिरेन्द्र कुमार है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनय प्रताप, हेड कांस्टेबल ओमकुमार और कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.