Meerut News: अमरोली उर्फ बड़ागांव में टावर में लगी आग, मचा हड़कंप
मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: फलावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम क्षेत्र अयोध्या अमरोली उर्फ बड़ागांव में बुधवार रात करीब सवा नौ बजे टावर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।टावर में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है या कोई अन्य कारण, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया था। फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.