मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: लगातार 673वें सप्ताह में पहल एक प्रयास के वॉलिंटियर्स ने तेजगढ़ी चौराहे पर ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को ट्रैफिक कानून मानने के लिए प्रेरित किया। आने जाने वाले राहगीरों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और दुर्घटनाओं से बचने के प्रति सचेत किया। प्ले कार्ड्स के माध्यम से लोगों का ध्यान ट्रैफिक दुर्घटनाओं की ओर खींचा और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पहल स्वयंसेवकों ने सभी को सभ्य नागरिक बनने की सलाह दी। पहल वॉलिंटियर्स के पास सभ्य नागरिक बनने, ट्रैफिक अवेयरनेस से संबंधित स्लोगन लिखे हुए थे। वॉलिंटियर्स ने ट्रैफिक को रेग्यूलेट भी किया। सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता और सभ्य नागरिक बनकर सेवा का संकल्प भी लिया। शुक्रवार को तेजगढ़ी चौराहे पर अभियान चला। कप्तान राजीव अग्रवाल, भानु सिंह, कि...