मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालिका को नियमानुसार चिकित्सकीय परीक्षण के बाद आशा ज्योति केंद्र मेरठ भेज दिया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 11 अक्टूबर को थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग बालिका के अपहरण के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर देहात के पर्यवेक्षण में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे में बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

खजूरी पुलिया के पास मिला बालक खजूरी पुलिया के पास लावारि...