Meerut News: अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों को अधिकारियों ने परखा
मेरठ, अक्टूबर 22 -- Meerut News: स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत गुरुवार को नगर पालिका परिषद सरधना की अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों का अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एमआरएफ सेंटर, वेट वेस्ट प्लांट और डंपसाइट पर कचरे के प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए स्वच्छता कार्यों में और सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता और जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने सूखे व गीले कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। एमआरएफ सेंटर में सूखे कचरे के पृथक्करण और निस्तारण, वेट वेस्ट प्लांट में गीले कचरे के प्रसंस्करण तथा डंपसाइट पर कचरे के उचित प्रबंधन की स्थिति देखी गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: सफाई कर्मचारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.