Meerut News: अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारियों में जुटे रालोद कार्यकर्ता
मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के सरूरपुर ब्लॉक स्थित कदम रिसॉर्ट, भूनी चौराहा के पास शनिवार को अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रालोद नेता सुनील रोहटा के आह्वान पर होने वाले सम्मेलन को लेकर क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। आयोजकों ने बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा किया है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रालोद जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज, जिला महासचिव गौरव जिंटोली, लोकेश पथौली, कुशलवीर राठी, नीटू प्रधान, टिंकू प्रधान भूनी, महक सिंह कश्यप और हरेंद्र प्रधान समेत अन्य नेताओं ने शुक्रवार को कदम रिसॉर्ट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के विभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.