मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: मेरठ। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने गांधी आश्रम चौराहे से नई सड़क तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने नगर निगम की टीम का विरोध करते हुए हंगामा किया। दुकानदारों का आरोप था कि बिना पर्याप्त समय दिए उनकी दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। सहायक नगर आयुक्त तनुजा निगम ने दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है और सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: नगर निगम का चला बुलडोजर विरोध और हंगामे के बीच नगर निगम ...