Meerut News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
मेरठ, अगस्त 22 -- Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू पुल पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी थी। रुहासा गांव निवासी 26 वर्षीय फरमान पुत्र नसीम शुक्रवार रात अपने साथी शाहदत पुत्र ताहिर के साथ बाइक से मेरठ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नानू पुल पुलिस चौकी के सामने पहुंचा तो पीछे से तेजगति से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने फरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि शाहदत का उपचार च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.