मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: दौराला सरधन मार्ग पर चिरौड़ी नाले के पास शुक्रवार देरसायं थाना सरधना के कुलंजन गांव निवासी साइकिल सवार अधेड़ को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल अधेड़ को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सरधना के कुलंजन गांव निवासी पवन कुमार साइकिल पर सवार होकर दौराला से अपने घर लौट रहे थे। चिरौड़ी नाले के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन के चालक ने पीछे से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के रिस्तेदार सत्यवीर सिंह ने बताया कि घायल पवन कुमार बीएमएस है और गांव में ही चिकित्सक की दुकान चलाते है। वह दौराला से गांव लौट रहे थे। इंस्पेक्टर दौ...