Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: नगर के हस्तिनापुर रोड पर हसनपुर-मवाना हस्तिनापुर बॉर्डर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी। जानकारी के अनुसार मोदीनगर निवासी सुरेंद्र बाइक से रामराज की ओर से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह मवाना हस्तिनापुर बॉर्डर के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में साइड मार दी। टक्कर लगने से सुरेंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसे मामूली चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताते हुए उसे छुट्टी दे दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.