मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: दिल्ली-दून हाईवे पर सकौती गन्ना समिति के सामने बुधवार रात शाहपुर जजीद गांव निवासी बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाते हुए परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शाहपुर जजीद गांव निवासी अमन ने बताया कि उसका बड़ा भाई 34 वर्षीय कृष्णपाल उर्फ मोनू सकौती चौकी के पास चाऊमीन का ठेला लगाता था। बुधवार रात लगभग डेढ़ बजे उसका भाई ठेला बंद कर बाइक से घर लौट रहा था‌। हाईवे पर सकौती गन्ना समिति के पास पहुंचने पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल उसके भाई को पुलिस ने दौराला सीएचसी पर भिजवाया, जहां पर चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया।...