Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे अधेड़ की मौत
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: सोमवार रात मेरठ रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पैदल जा रहे अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें मवाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी जाहिद (45) कपड़ा बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह मवाना खुर्द तक पैदल ही आता-जाता था। सोमवार को भी वह मवाना खुर्द गया था। देर रात लौटते समय मेरठ रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने परिजनों को सौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.