मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: रोहटा क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग पर हवेली होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव की पंचायतनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 19 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे गंगनहर पटरी मार्ग पर सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। सूचना पर घायल को उपचार के लिए सीएचसी रोहटा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीएल शर्मा अस्पताल रेफर कर दिया। पीएल शर्मा से घायल को मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। थाना मेडिकल से मेमो मिलने के बाद संबंधित पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी...