मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: इस बार गर्मी में बिजली संकट झेल चुके शहर के लोगों को अगले साल ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए बिजली विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। गर्मी खत्म होते ही बिजली अफसरों ने उन इलाकों का सर्वे शुरू कर दिया है, जहां इस साल ओवरलोडिंग, फाल्ट और ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। अफसर मौके पर पहुंचकर समस्याओं को चिन्हित करने के साथ ही उनके स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करा रहे हैं। मुख्य अभियंता मेरठ जोन रजनीकांत मिश्रा ने शहर की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने की कमान खुद संभाल ली है। वह बिजली संकट वाले इलाकों में पहुंचकर मौके की स्थिति देख रहे हैं और संबंधित अधिकारियों से फीडर, ट्रांसफार्मर, लाइनों और लोड की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। माधवपुरम, ब्रह्मपुरी, गं...