मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर बनाए गए अंडरपासों में जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। कैली, पांची, सेतकुआ, खरखौदा, धनौटा और चंदसारा में बने अंडरपासों में पानी भरने से आवागमन बाधित हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि जलभराव रोकने के लिए सरकार की ओर से बोरवेल भी बनवाए गए, लेकिन इसके बावजूद लोगों को समस्या से निजात नहीं मिल सकी। विभाग ने अंडरपासों पर सूचनापट लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली, जबकि समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। रविवार रात हुई बारिश के बाद पांची सहित कई अंडरपासों में पानी भर गया। इससे छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ता बंद होने के कारण कई लोगों को मजबूरी में रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरना पड़ा। इस दौरान छात्राओं और नागरिकों को ...