नई दिल्ली, जुलाई 12 -- Pisces Horoscope Today 12 July 2026, आज का मीन राशिफल: यह दिन भागदौड़ वाला रह सकता है। सुबह से कई छोटे काम एक साथ सामने आ सकते हैं। फोन, संदेश, आना-जाना, पड़ोस, दस्तावेज या जल्दी जवाब देने वाली स्थितियां आपको व्यस्त रखेंगी। मंगल आपके प्रयास वाले क्षेत्र को सक्रिय कर रहा है, इसलिए काम तो निकलेंगे, पर मन में बेचैनी भी बनी रह सकती है। किसी बात को लेकर जल्दी निष्कर्ष निकालने की आदत से बचें। पड़ोसियों, भाई-बहनों या आसपास के लोगों से बातचीत बेहतर हो सकती है। किसी निमंत्रण, छोटे समारोह या सामाजिक मेलजोल का मौका भी मिल सकता है। एक पुराने मित्र से अचानक मुलाकात या संपर्क बनना मन को अच्छा लगेगा। दिन के बाद वाले हिस्से में ध्यान घर, आराम और मन की शांति पर जाएगा। तब महसूस होगा कि आप जरूरत से ज्यादा भाग रहे थे। सूर्य और बुध घर-प...