मेदिनगर, फरवरी 27 -- Medinagar Nagar nikay chunav Result LIVE: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए बीते 23 फरवरी को वोट डाले गए और इसके नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं। मेदिनीनगर नगर निगम में मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां 23 फरवरी को 57.41 फीसदी मतदान हुआ था। यहां मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कौन जीतेगा इसकी भी तस्वीर साफ हो जाएगी। जिला प्रशासन ने जीएलए कॉलेज परिसर में मतगणना स्थल बनाया है। वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चेक प्वाइंट बनाए गए हैं और अधिकारियों को इसका पालन करने की हिदायत दी गई है। आपको बता दें कि मेदिनीनगर का मेयर पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए रिजर्व है।Medinagar Nagar Nikay Chunav Result LIVE Updates: 10:50 AM - मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी...