नई दिल्ली, मई 29 -- बॉलीवुड और हिंदी टीवी इंडस्ट्री में एक वक्त ऐसा था जब तमाम फिल्मों और सीरियल्स में एक्टर आलोक नाथ नजर आते थे। आलोक नाथ अक्सर पिता के रोल में नजर आते थे। उन्हें संस्कारी बाबूजी का टैग तक मिला था, लेकिन फिर आलोक नाथ टीवी और फिल्मों की दुनिया से गायब हो गए। आलोक नाथ का जीवन तब बदला जब दूरदर्शन के सीरियल तारा की राइटर और प्रोड्यूसर ने उनपर रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाय। अब सालों बाद एक्टर के साथ टीवी सीरियल यहां मैं घर-घर खेली में काम कर चुके शिशिर शर्मा ने आलोक नाथ और उनपर लगे मीटू के आरोपों पर बात की।सालों बाद विनता के आरोपों पर बोले शिशिर शिशिर शर्मा पूरी बातचीत के दौरान आलोक नाथ का बचाव करते और विनता नंदा के आरोपों पर सवाल उठाते नजर आए। सिद्धार्थ कनन से खास बातचीत में शिशिर ने पूछा कि जो चीज विनता के साथ सालों पहले ...