नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के सदन की बैठक में विपक्ष के पार्षदों ने प्रत्येक पार्षदों को सालाना दो करोड़ रुपये के फंड देने को लेकर विरोध किया। इसके बाद महापौर प्रवेश वाही ने कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। आगे बैठक में नेता सदन जय भगवान यादव ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व में जब विपक्ष निगम की सत्ता पर मौजूद थे, तब उन्होंने भी 25 लाख रुपये के फंड पार्षदों को जारी किए थे।अतिरिक्त फंड भी जारी नेता सदन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा निगम की कई नई परियोजनाओं को शुरू किया। साथ ही, निगम को विभिन्न परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त फंड भी जारी किए गए।पार्षदों के बीच नोंकझोंक, माइक तोड़ने का आरोप निगम के सदन की बैठक में कांग्रेस की विपक्ष के नेता नाजिया दानिश की टॉक्तियों के विरोध में आम आदमी पार्टी क...