MCD पार्षदों और संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात; अब मेडिकल इमरजेंसी में नहीं होगी टेंशन, सस्ती दरों पर मिलेगा इलाज
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- दिल्ली नगर निगम (MCD) ने मौजूदा पार्षदों और संविदा नियुक्ति पर काम करने वाले कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात देते हुए उन्हें भी CGHS (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) दरों पर इलाज की सुविधा देने का फैसला किया है। MCD ने बताया कि इन लोगों को इस योजना का फायदा देने का मकसद मेडिकल इमरजेंसी के समय इन्हें किफायती दरों पर इलाज उपलब्ध कराना है। खास बात यह है कि इस योजना का फायदा इनके साथ-साथ इनके पात्र आश्रितों को भी दिया जाएगा। यह पहला मौका है जब MCD में इस तरह की योजना शुरू की गई है। इस योजना के शुरू होने के बाद अब पार्षदों और निगम के संविदा कर्मचारियों को निगम से जुड़े अस्पतालों में CGHS दरों पर इलाज की सुविधा मिलेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए स्टैंडिंग कमेटी की चेयरपर्सन सत्या शर्मा ने कहा कि इस पहल का मकसद पार्षदों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.