नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद मंगलवार को पूरी दिल्ली में चलाए जा रहे पेइंग गेस्ट (PG) का सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के पहले ही दिन 52 जर्जर ऐसी इमारतों की पहचान की, जिनमें PG चलाए जा रहे हैं। बता दें कि, सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 5 छात्र थे। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, एमसीडी द्वारा दिल्ली में PG के रूप में इस्तेमाल की जा रही 1,120 बिल्डिंगों की पहचान की गई है। इनमें 20,481 लोग रह रहे हैं।बिल्डिंगों की पहचान कर डेटाबेस बनाया जा रहा एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, ''दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर यह सर्वे शुरू किया गया है जो शुक्रवार तक पूरा हो जाएगा। अभी कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। हम सिर्फ बिल्डिंगों की...