MCD ने की टाउन वेंडिंग कमिटियों के चुनावों की घोषणा, जानिए कब होगा मतदान और कब होगी मतगणना
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- दिल्ली नगर निगम (MCD) ने गुरुवार को टाउन वेंडिंग कमेटियों (TVCs) के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके तहत शहर भर के रजिस्टर्ड स्ट्रीट वेंडरों में से 12 प्रतिनिधियों को चुनने के लिए 2 अगस्त को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 4 अगस्त को होगी। दो अगस्त को होने वाले मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। MCD ने चुनाव लड़ने के इच्छुक योग्य रजिस्टर्ड स्ट्रीट वेंडरों से कहा है कि वे अपने संबंधित जोनल दफ्तर से नामांकन फॉर्म लेकर उन्हें डिप्टी कमिश्नर (जोन)-सह-रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए MCD ने बताया कि, इन चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू होगी और 10 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद नॉमिनेशन की जांच और आपत्तियों का निपटारा 11 जुलाई को होगा, जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.