MCD के संविदा कर्मियों के लिए गुड न्यूज, 12000 से अधिक कर्मचारी होंगे पक्के
नई दिल्ली, अगस्त 2 -- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में वर्षों से सेवारत संविदा कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मेयर प्रवेश वाही ने एमसीडी कमिश्नर संजीव खिरवार को पत्र लिखकर नगर निगम के सभी विभागों में स्वीकृत और रिक्त पदों पर संविदा कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत एक विशेष अभियान चलाकर निगम प्रशासन द्वारा संविदा कर्मियों की पहचान और पात्रता का परीक्षण किया जाएगा। मेयर ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि यह जांच सुनिश्चित करेगी कि कर्मचारी स्वीकृत व रिक्त पदों के विरुद्ध कार्यरत हों, पद के भर्ती नियमों के अनुरूप योग्य हों और उनकी शुरुआती नियुक्ति किसी अवैध प्रक्रिया से न हुई हो। मेयर ने कहा कि सीधे तौर पर भर्ती किए गए इन कर्मचारियों के लंबे अनुभव और योगदान को देखते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.