नई दिल्ली, जून 23 -- संयुक्त दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति की बैठक इस शुक्रवार को होगी। इस बैठक में निगम की ढाई वर्ष से लंबित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा करेंगी। बैठक में महापौर राजा इकबाल सिंह भी शामिल होंगे। महापौर सिविल लाइंस जोन वार्ड समिति से स्थायी समिति के सदस्य बीते वर्ष चार सितंबर को हुए वार्ड समिति के चुनाव में चयनित हुए थे।दो सौ से अधिक परियोजनाएं लंबित ढाई वर्ष के दौरान दो सौ से अधिक निगम की परियोजनाएं लंबित हैं, जिसे स्थायी समिति से मंजूरी मिलनी थी। लेकिन इस समिति के गठन न होने के कारण इन परियोजनाओं को स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस कारण निगम के कई प्रशासनिक कामकाज पर भी असर पड़ा।50 परियोजनाओं को किया जाएगा पेश अब सबसे पहले 50 से अधिक सबसे महत्व...