नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- MBBS Seats in India: देश में मेडिकल शिक्षा का सपना देख रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी खबर है। भारत सरकार ने पिछले छह वर्षों में मेडिकल सीटों की संख्या में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2020-21 से 2025-26 के बीच देश में एमबीबीएस (MBBS) की 48,563 और पोस्टग्रेजुएट (MD/MS) की 29,080 नई सीटें जोड़ी गई हैं।सीटों में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मेडिकल सीटों के विस्तार में साल 2025-26 सबसे महत्वपूर्ण रहा है। इस अकेले शैक्षणिक वर्ष में एमबीबीएस की 11,119 और पीजी की 7,619 सीटों की सबसे बड़ी वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। यह कदम देश की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने और डॉक्टरों की कमी को दूर करने की दि...