नई दिल्ली, जुलाई 22 -- DMCH MBBS Seats: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET UG) की तैयारी कर रहे देश और बिहार के लाखों विद्यार्थियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। बिहार के दूसरे सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल संस्थान 'दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल' (DMCH) में एमबीबीएस (MBBS) कोर्स की सीटें बढ़ा दी गई हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से कॉलेज प्रबंधन को सीटें बढ़ाने की मंजूरी मि चुकी है। इस नए फैसले के तहत कॉलेज में एमबीबीएस की 30 नई सीटें जोड़ी गई हैं, जिससे कुल सीटों की संख्या 120 से बढ़कर अब 150 हो गई है।इसी शैक्षणिक सत्र से मिलेगा बढ़ी हुई सीटों का लाभ एनएमसी द्वारा दी गई स्वीकृति के बाद नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही छात्र इन बढ़ी हुई सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। इस बढ़ोतरी से नीट यूजी परीक्षा में सफल होने वाले उन मेधावी अभ्यर...