नई दिल्ली, अगस्त 10 -- MBBS Seats: गुजरात में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हजारों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की आधिकारिक मंजूरी के बाद राज्य के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 300 एमबीबीएस (MBBS) सीटों का इजाफा किया गया है। इस नई बढ़ोतरी के साथ ही गुजरात के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को मिलाकर कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या 7,200 से बढ़कर 7,500 हो गई है। MBBS सीटों में इजाफा ऐसे समय में हुआ है जब नीट यूजी रिजल्ट घोषित होने के बाद राज्य भर में मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। देश में एमबीबीएस की सीटों की संख्या अब बढ़कर 1,39,864 हो गई हैं।किन-किन शहरों और कॉलेजों को मिलीं नई सीटें? एनएमसी द्वारा दी गई मंजूरी के अनुसार, ये सभी 300 नई सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में ज...