मुख्य संवाददाता, मई 21 -- पटना मेडिकल कॉलेज के औषधि विभाग के वर्ष 2022 बैच के एमबीबीएस छात्रों ने आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का बहिष्कार किया। यह परीक्षा बुधवार को एक से दो बजे के बीच होनी थी। कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभाग ने परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन छात्र नहीं आए। औषधि विभाग के अंतिम बैच के छात्रों की पहली आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 11 मई को हुई थी। 12 मई को प्रैक्टिकल और वाइवा लिया गया था। लेकिन इस परीक्षा में कदाचार की जानकारी मिलने के बाद पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप के आदेश पर 16 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद परीक्षा की नई तिथि 20 और 21 मई निर्धारित की गयी। लिखित परीक्षा 20 मई को एक से दो बजे के बीच होनी थी। प्रैक्टिकल और वाइवा 21 मई को तय किया गया था। लेकिन 20 मई की परीक्षा में एक भी छात्र ...