नई दिल्ली, अगस्त 20 -- MCC NEET UG Counselling 2026: देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों पर एडमिशन का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी (NEET UG) 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले राउंड की रिजल्ट की तारीख में बदलाव कर दिया है। नए नोटिस के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के पहले चरण का सीट आवंटन रिजल्ट अब 21 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। इससे पहले एमसीसी ने चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की समय सीमा को बढ़ाकर 20 अगस्त 2026 (शाम तक) कर दिया था, जिसके चलते रिजल्ट जारी करने की तिथि में यह संशोधन किया गया है।चॉइस फिलिंग की तिथि आगे बढ़ने के कारण हुआ बदलाव एमसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के तहत, छात्रों को अपने पसंदीदा कॉलेजों और कोर्सेज का विकल्प भरने के लिए अतिर...