पटना, नवम्बर 4 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से पहले मोकामा में राजनीतिक हिंसा में मारे गए मोकामा टाल के बाहुबली दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव ने कहा है कि अब वो मेडिकल की पढ़ाई की तैयारी छोड़कर अपने दादा के 'साम्राज्य' को संभालेंगे। नीरज के पिता सरकारी सेवा में हैं, इसलिए दुलारचंद यादव की हत्या के बाद पत्रकारों से वो ही बात कर रहे हैं। नीरज ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि वो राजनीति नहीं करेंगे, लेकिन दुलारचंद यादव जो करके और छोड़कर गए हैं, आगे उसको देखेंगे। उन्होंने कहा है कि अब वो तो पढ़ाई नहीं करेंगे लेकिन आगे भाई को पढ़ाएंगे, जिन्हें दुलारचंद पुलिस अफसर बनाना चाहते थे। नीरज ने कहा कि उनका परिवार डरा हुआ है। नीरज ने अपने बारे में बताया- 'हम एमबीबीएस की तैयारी कर रहे थे। अब नहीं हो पाएगा। अब तो जो है, इधर ही लगे...