गोरखपुर, दिसम्बर 31 -- यूपी में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 11 साल से एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे छात्र के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को एकेडमिक कमेटी की बैठक प्राचार्य कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने की। इस कमेटी में आठ सदस्य हैं, जिसमें से छह विभागाध्यक्ष हैं। कमेटी में हॉस्टल के वार्डन को भी बुलाया गया। उनसे पूरे मामले की जानकारी ली गई। इसके बाद कमेटी ने तय किया कि एमबीबीएस छात्र के पिता को बुलाकर बात की जाए। छात्र के पिता दारोगा हैं। छात्र से भी संवाद किया जाएगा। दोनों पक्षों से संवाद के बाद ही कोई रास्ता निकाला जाएगा। एकेडमिक कमेटी में मौजूद शिक्षकों ने तय किया कि छात्र को मौका मिलना चाहिए। इसके लिए कुछ पहल छात्र को भी करनी पड़ेगी। उसे पढ़ना पड़ेगा। तै...