नई दिल्ली, जून 10 -- एमबीए और एम.टेक दोनों ही पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स है और अपनी-अपनी फील्ड में बेहतरीन माने जाते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि करियर और स्किल्स के लिहाज से कौन का कोर्स बेस्ट साबित होगा। क्योंकि आज के समय में पोस्टग्रेजुएट (PG) का मतलब सिर्फ एक और डिग्री हासिल करना नहीं रह गया है, बल्कि छात्र अब ऐसे कोर्स चुनना चाहते हैं जो उन्हें जरूरी स्किल्स दें और नौकरी के बाजार में बेहतर अवसर दिला सकें। यही वजह है कि MBA और MTech छात्रों के बीच सबसे लोकप्रिय विकल्पों में शामिल हैं। चलिए आज हम जानते हैं कि दोनों की डिग्रियों में क्या अंतर है और दोनों में करियर के लिए कितना स्कोप है। यह भी पढ़ें- इग्नू ने जलवायु परिवर्तन में MSc कोर्स शुरू किया, किसी भी विषय से ग्रेजुएट योग्यMBA और MTech में क्या अंतर है...