नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- निखिल कामत और कोलंबिया बिजनेस स्कूल की एक स्टूडेंट के बीच हुई एक बातचीत इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह पूरी बात कामत के पुराने बयान पर है, जिसमें उन्होंने एमबीए की अहमियत पर अपनी बात रखते हुए डिग्री पर सवाल उठाए थे। इंडिया बिजनेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए निखिल कामत से अनाहीज पटेल नाम की एक स्टूडेंट ने उनके एमबीए की आलोचना करने वाले बयान पर सवाल किया। अनाहीज पटेल ने स्टेज पर बैठे निखिल से पूछा, ''कुछ समय पहले आपने कहा था कि अगर आप 25 साल के हैं और एमबीए कर रहे हैं, तो आप जरूर कोई बेवकूफ होंगे।" उसने कहा कि इसके बाद भी वह बिजनेस स्कूल के कार्यक्रम में क्यों शामिल हुए। यहां मौजूद दर्शक भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं। स्टूडेंट के इस सवाल को बीच में रोकते हुए निखिल ने पलटकर सवाल किया कि आप क्या वही हो, जिसने ...