देहरादून, अप्रैल 30 -- Dehradun Encounter: राजधानी देहरादून की सड़कें एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी। प्रेमनगर में प्रॉपर्टी डीलर को लूटने के बाद गोली मारकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पीछा करके मारा। तीन बदमाशों में से एक का सीना तीन गोलियों से छलनी-छलनी कर दिया। दो बदमाश भाग निकले। इस मुठभेड़ में एसएचओ नरेश राठौर भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। 2009 के बाद देहरादून में इस तरह का यह पहला एनकाउंटर है। 17 साल पहले गाजियाबाद के रणवीर सिंह का देहरादून पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया था। रणवीर के सीने पर 22 गोलियां मारी थी। इस फेक एनकाउंटर में 17 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा हुई थी। 29 अप्रैल की आधी रात देहरादून पुलिस ने बदमाशों का एनकाउंटर किया। बदमाश गुजरात नंबर की कार में सवार थे। पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फा...