नई दिल्ली, जून 16 -- भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि अब एमबीए, सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर साइंस की शिक्षा का युग खत्म हो गया है। उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि अब केवल डिग्री के पीछे भागने के बजाय ट्रेड स्किल्स और ऐसी विशेषज्ञता अपनानी चाहिए जिसकी जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस न ले सके। उन्होंने कहा कि युवा केवल पारंपरिक शिक्षा मॉडल जैसे केवल डिग्री पाना, पीएचडी या यूपीएससी की तैयारी करना जैसे विकल्पों तक सीमित न रहें, क्योंकि यह रोजगार की गारंटी नहीं देता। इसके बजाय युवाओं को खुद को व्यावहारिक ट्रेड स्किल्स से लैस होना चाहिए। मुख्य आर्थिक सलाहकार (चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर, CEA) ने अपने और दोस्तों के बच्चों को दी गई सलाह के आधार पर कहा कि भारत में ऐतिहासिक रूप से वेल्डिंग, प्लंबिंग, बढ़ई और इलेक्ट्रिशियन के काम ज...