Mau News: 50 फीट ऊंचा बन रहा दुर्गा पंडाल की भव्यता खींच रहा ध्यान
मऊ, अक्टूबर 10 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र का उल्लास अभी से दोहरीघाट में दिखने लगा है। कस्बे के बाबा मेलाराम मंदिर परिसर में करीब 50 फीट ऊंचा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। अपनी विशालता और आकर्षक बनावट के चलते पंडाल ने अभी से लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। निर्माण को भव्य स्वरूप देने में स्थानीय युवा दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही मां दुर्गा के दर्शन और पंडाल की भव्यता देखने को लेकर श्रद्धालुओं की उत्सुकता बढ़ने लगी है। बाबा मेलाराम मंदिर परिसर का क्षेत्र में विशेष धार्मिक महत्व है। यहां बाबा मेलाराम की समाधि और चांदी के शिवलिंग से सुशोभित रजतेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। इसी परिसर में हर वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान मां दुर्गा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.