मऊ, अगस्त 1 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ शुक्रवार देर शाम मतलूपुर मोड़ के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 437 वाहनों का चालान किया गया और सात वाहनों को सीज कर दिया गया। यातायात प्रभारी श्याम शंकर पांडेय ने बताया कि यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य सीट बेल्ट न पहनने, हेलमेट का उपयोग न करने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने जैसे नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना है।आगे बताया कि शुक्रवार को पूरे जनपद में कुल 437 वाहनों का चालान किया गया, जबकि सात वाहनों को सीज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...