मऊ, जुलाई 25 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर शाम तक चले सघन चेकिंग अभियान में 432 वाहनों का चालान किया गया, जबकि तीन वाहन सीज किए गए। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर यह अभियान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान करना था। इस अभियान के लिए पुलिस ने 31 टीमें गठित की थीं, जिन्होंने जिले के 39 विभिन्न स्थानों पर जांच की। इस दौरान लगभग 1150 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की पड़ताल की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 432 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: परसा चौक पर चला सघन वाहन जांच अभियान साथ ही, तीन वाहनों को सीज भी किया गया।...