मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट थाना साइबर टीम ने एक गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 42 हजार रुपये है, जिसे पोर्टल की मदद से खोजा गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में, दोहरीघाट थाना प्रभारी रामायण सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत, 22 अगस्त 2026 को दोहरीघाट थाना क्षेत्र से गुम हुए एक मोबाइल फोन की शिकायत पोर्टल पर दर्ज की गई थी। साइबर टीम ने पोर्टल का उपयोग कर तकनीकी कार्रवाई की और गुम हुए मोबाइल को बरामद कर लिया। मोबाइल की पहचान उसके मालिक सत्यम उपाध्याय, निवासी पाउस थाना दोहरीघाट के रूप में हुई। ...