Mau News: 350 रुपये तक बिक रही यूरिया, किसान परेशान, कार्रवाई की मांग
मऊ, जुलाई 22 -- Mau News: सूरजपुर। दोहरीघाट विकासखंड क्षेत्र के रसूलपुर, सूरजपुर और कोरौली बाजारों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया की बिक्री किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। किसानों का कहना है कि सरकारी गोदामों पर यूरिया की प्रति बोरी कीमत 266.50 रुपये निर्धारित है, लेकिन बाजारों में यही यूरिया 330 से 350 रुपये प्रति बोरी तक बेची जा रही है। किसानों का आरोप है कि धान की फसल के सीजन में बढ़ी मांग का फायदा उठाकर कुछ दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इससे खेती की लागत बढ़ रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान शेषनाथ, श्रीराम, विजय बहादुर और गुड्डू आदि ने प्रशासन से बाजारों में खाद की बिक्री की जांच कर निर्धारित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराने तथा अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- J...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.