मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। यातायात पुलिस की तरफ जनपद में से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को नगर स्थित जिला अस्पताल के पास टीएसआई केदारनाथ भारती के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 35 वाहनों का चालान किया गया। जबकि एक वाहनों को सीज किया गया। साथ ही तेज औए ड्रंक एंड ड्राइव में भी चालान किया गया। वहीं यातायात नियमों के प्रति चालकों एवं अन्य लोगों को जागरूक भी किया गया। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन पर यातायात प्रभारी संतोष यादव के नेतृत्व में यातायात माह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रहा है। मंगलवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला अस्पताल समेत...