मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर वार्ड को शहर से जोड़ने के लिए हनुमान घाट स्थित तमसा नदी पर पुल एवं एप्रोच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने 30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पुल निर्माण होने से छह से सात हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वार्ड व शहर के बीच की दूरी लगभग आठ किमी कम हो जाएगी। शहर के हनुमान घाट स्थित तमसा नदी पर पुल नहीं होने से लोगों को लंबी दूरी तय कर शहर आना-जाना पड़ता था। दूरी को कम करने के लिए लोगों को जीवन खतरे में डालकर नाव का सहारा लेते हैं। नाव से ही मरीज दवा लेने और बच्चे स्कूल जाते थे। इससे लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। नदी पर पुल बनाने के लिए लगातार प्रशासन से मांग की जा रही थी। पुल निर्माण के लिए मोहल्ला के लोगों ने नगर वि...